एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस द्वारा संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

अपराधिक गतिविधियों में लगातार लिफ्त गिरोह का सरगना हेमन्त सेमवाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी, कोतवाली नगर एवं थाना पटेलनगर में हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र, साक्ष्य मिटाने, मारपीट, लोक सेवक को उसके विधिपूर्ण कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने तथा मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

गिरोह के सदस्य आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे, जिससे आमजन में भय का माहौल उत्पन्न होने की आशंका थी। अभियुक्तों के लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हेतु रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित की गई तथा जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में गैंग लीडर हेमन्त सेमवाल सहित कुल 04 सदस्यों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 2/3 के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 439/2026 पंजीकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:  गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नाम/पता अभियुक्तगण –
1- हेमन्त सेमवाल पुत्र जगदीश प्रसाद सेमवाल निवासी नई बस्ती, सी-ब्लॉक, रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 37 वर्ष।
2- आदिल पुत्र आबिद हुसैन निवासी नई बस्ती, सी-ब्लॉक, रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 38 वर्ष।
3- वैभव भट्ट उर्फ संजू पुत्र पिन्टू भट्ट निवासी नई बस्ती, सी-ब्लॉक, रेसकोर्स, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
4- राजनन्दन कुमार पुत्र मनमोहन ठाकुर निवासी साधना विशाल मेगामार्ट के पीछे, न्यू पटेलनगर, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून; मूल निवासी ग्राम सतमिडवा, थाना मझौलिया, बेतिया, बिहार, उम्र 22 वर्ष

ये भी पढ़ें:  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *