17 और 18 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मैराथन बैठकों में तैयार होगी आगामी रणनीति

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी, लोकसभा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा 17 और 18 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगी। ये जानकारी कॉंग्रेस के प्रदेश मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी है।

राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 17 जून की सुबह 9 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-5298 से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9:50 बजे देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह देहरादून पहुंचकर सुबह 11 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक प्रदर्शन और पार्टी गतिविधियों को लेकर बैठक करेंगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे वह पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। वहीं शाम 4 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ एक-से-एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि विश्राम देहरादून में होगा।

18 जून को दोपहर 12 बजे कुमारी सैलजा उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक के बाद वह दोपहर 3 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। शाम 4:35 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6227 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी और शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *