मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए अस्थायी अधिष्ठान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु राज्य सेक्टर के अंतर्गत ₹175.00 करोड़ तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के वित्तपोषण हेतु शहरी विकास विभाग के माध्यम से ₹317.00 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में विधान सभा क्षेत्र सल्ट के गैरखेत, बलमरा, सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य हेतु ₹6.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर में 03 निर्माण कार्यों हेतु 2.67 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत लामाखेत में सकत्या बड़बाप मंदिर के सौन्दर्यीकरण के साथ दीवाल एवं धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु ₹45.03 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवां राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में संक्रमित धनराशि के समान ही तदर्थ आधार पर समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय त्रैमासिक किश्त हेतु ₹82.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में सितारगंज विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सिडकुल से पण्डरी तक अपर बैगुल नहर के जीर्णाेद्धार हेतु ₹7.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी में विकासखण्ड रिखणीखाल के ग्राम ढ़िकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप के निर्माण योजना हेतु ₹1.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल में विकासखण्ड रामगढ़ के ग्राम ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण योजना हेतु ₹2.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुनौली के गोगना तोक में ऐतिहासिक ब्रहमचारिणी मेला स्थल का विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्य हेतु ₹87.70 लाख के सापेक्ष ₹50.00 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है एवं इससे संबंधित शासनादेश भी जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी में बांध परियोजना के पुनर्वास संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुर्नवास नीति 1988 के अन्तर्गत कृषि भूमि के स्थान पर देय नकद प्रतिकर धनराशि ₹5.00 लाख से बढ़ाकर पात्र 178 परिवारों हेतु ₹132.43 करोड़ किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *