मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 51 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी तथा प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 8.91 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के ग्राम सुनकुण्डी (जखोल) में हैलीपैड निर्माण हेतु ₹ 1.08 करोड़ तथा विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड निर्माण कार्य किये जाने के अन्तर्गत 02 कि०मी० पहुंच मार्ग व हैलीपैड साईट डेवलपमेंट हेतु प्रथम चरण में ₹ 8.30 लाख के साथ ही सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट, देहरादून पी०टी०बी० में विद्युतीकरण एवं सिविल कार्यों के निष्पादन हेतु अवशेष धनराशि ₹ 50 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा चम्पावत मंच तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.64 करोड़, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखण्ड हवालबाग में लोधिया से चौगू (4.500 से 9.500 तक 5 किमी०) मोटर मार्ग का पुर्ननिर्माण एवं सुधारीकरण हेतु ₹ 3.84 करोड तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मी० चौड़ाई में परिवर्तित किये जाने हेतु ₹ 16.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, सीआईएमएस कॉलेज के 250 युवाओं को मिला उत्तराखंड से लाइव जुड़ने का मौका

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट-नैनीडांडा ग्राम उठिडागांव के निर्माण कार्य हेतु प्रथम किश्त में ₹ 1.62 करोड़, जिला कारागार, टिहरी में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल (वी०सी०क्यूबिकल्स एवं आवश्यक उपकरण सहित) निर्माण हेतु ₹ 2.14 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 85.72 लाख के साथ ही पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयन्त्र एवं साज-सज्जा हेतु ₹ 25.00 करोड़ के सापेक्ष ₹ 15.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *